Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा| सरदार बल्लभ भाई पटेल इंदिरा गांधी की जयंती एवं पुण्यतिथि एकता दिवस के रूप में मनाई गई

Aditi News Team

Sun, Oct 31, 2021


गाडरवारा I ब्लॉक कांग्रेस द्वारा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं भारत रत्न भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि झंडा चौक एवं पुराने गंज में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सर्वप्रथम दोनों महान नेताओं के तैल चित्र पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक काबरा ने दोनों महान नेताओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधीजी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बना था। देश ने हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया। सरदार वल्लभभाई पटेल एकता की मिसाल थे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहां की सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार कहलाने वाले आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री थे सरदार वल्लभ भाई पटेल को नवीन भारत का निर्माता माना जाता है जनाब रफीक भाई जान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये सुनील सोनी दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि लोहे पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों ने भारत जोकि टुकड़ों में बटा हुआ था उसे इकट्ठा कर एक आधुनिक भारत का निर्माण किया डॉ उमाशंकर दुबे ने दोनों महान नेताओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में मंच संचालन मंडलम अध्यक्ष रूपेश राय ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी इंदु भूषण श्रीवास्तव, अनिल साहू, केजी आजाद, रमेश अग्रवाल, प्रमोद सिंघाई, विनोद ठाकुर, प्रकाश चौरसिया, शरद ठाकुर, राव सुरेंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता बंटू, नवनीत पालोड, महमूद पहलवान, महेश सोलंकी, मुस्ताक खान, जितेंद्र पटेल मोनू पांडे, अभिषेक कोरब, साकेत निखरा, पवन चौधरी, राजदीप दुबे, नीरज मिश्रा, टिंकू राजपूत, हुसैन रफीक, शरद साहू, कन्हैया श्रीवास, महेश सराठे, आदि कांग्रेसी उपस्थित थे I कार्यक्रम मैं आभार राजीव दुबे द्वारा दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए किया गया I

Tags :

जरूरी खबरें