Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

: नई दिल्ली,दिल्ली किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी,हिरासत में लिए गए नेता रिहा

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो किसानों का संदेश लेकर संसद जा रहे हैं। सरकार को किसानों की आवाज सुननी होगी। सरकार किसानों का हक छीन रही है। उन्हें दबाया जा रहा है।

रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास को पुलिस ने हिरासत में लिया
कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इनमें रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास भी शामिल हैं। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सरकार हमारे कांग्रेस नेताओं को इसी तरह हिरासत में लेती रहेगी, मैं तो कहता हूं कि हमें 100 साल के लिए गिरफ्तार कर लीजिए, लेकिन काले कानूनों को वापस लीजिए।

Tags :

जरूरी खबरें