Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते ने ली समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Sat, Dec 12, 2020

नरसिंहपुर, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को सर्किट हाऊस नरसिंहपुर में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर वेद प्रकाश, डीएफओ महेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
         एनटीपीसी गाडरवारा मुख्य महाप्रबंधक को निर्देश देते हुए केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि एनटीपीसी में आवश्यकतानुसार स्थानीय लोगों को भी रोजगार प्रदान किया जाये। इसके अलावा गांवों में जाकर लोगों को प्रोत्साहित कर नवाचार करने के लिए सहयोग करने कहा। विशेषतौर से युवाओं को एनटीपीसी की तरफ से प्रोमोट करने के निर्देश दिये। साथ ही गांवों में जाकर पराली न जलाने के लिए भी प्रोत्साहित करने कहा। इसके अलावा उन्होंने ऐश प्रोडक्ट्स में भी काम करने के लिए कहा। ऐश ब्रिक्स का इस्तेमाल निर्माण कार्यों में हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये।
         वनमंडलाधिकारी नरसिंहपुर महेन्द्र सिंह को वन ग्रामों में कनेक्टिविटी के लिए प्रयास करने के निर्देश भी बैठक में दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां एप्रोच रोड निर्मित नहीं हुई है। उसके प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। बैठक में उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को ट्रायसिकल का वितरण भी किया जाये, इसको विशेषतौर से किया जाये। जिले में उपार्जन की स्थिति की समीक्षा भी केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि एनव्हीडीए के नहरों से पानी का अपव्यय न हो, इसके लिए प्लानिंग की जायें। सीएमएचओ, सिविल सर्जन राजस्व अधिकारी को मुंगवानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण के लिए भूमि की लोकेशन अतिशीघ्र देखने के निर्देश भी बैठक में दिये। इसके अलावा उन्होंने मवई, करेली, श्रीनगर में हाईस्कूल भवन निर्माण की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन भवनों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही जिले के चीचली एवं गोरखपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए भी प्रस्ताव बनाकर जनजातीय विभाग को भेजा जाये। गन्ना कृषकों को समय पर भुगतान हो, इसके भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। शक्कर नदी गाडरवारा पुल के लिए ब्रिज कार्पोशन से चर्चा कर एस्टीमेट तैयार करने के भी निर्देश उन्होंने बैठक में दिये।

Tags :

जरूरी खबरें