Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,जिले मे नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित नरसिंहपुर में कलेक्टर ने प्रदान किये निर्वाचन प्रमाण पत्र

Aditi News Team

Wed, Aug 10, 2022

नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर में कलेक्टर ने प्रदान किये निर्वाचन प्रमाण पत्र

नरसिंहपुर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिले के 4 नगरीय निकायों नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली व गाडरवारा के प्रथम सम्मिलन में नगर पालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रथम सम्मिलन में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये और उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।

     नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अध्यक्ष पद पर नीरज महाराज एवं उपाध्यक्ष पद पर अजीत ठाकुर, नगर पालिका परिषद गोटेगांव के अध्यक्ष पद पर श्रीमती पूनम जितेन्द्र ठाकुर एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती श्रद्धा पंकज चौकसे, नगर पालिका परिषद करेली के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुशीला ममार एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अनीता सुरेन्द्र मोहन नेमा और नगर पालिका परिषद गाडरवारा के अध्यक्ष पद पर शिवाकांत मिश्रा एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती वैशाली राय निर्वाचित हुई।

     नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में आयोजित प्रथम सम्मिलन में कलेक्टर रोहित सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और पार्षदों को उनके पद की शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को शुभकामनायें दी। साथ ही सुचारू, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए नगर पालिका अमले को भी बधाई दी।

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें