Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निकाली गई यात्रा

Aditi News Team

Tue, Oct 11, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निकाली गई यात्रा नरसिंहपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के सतत प्रयासों से नरसिंह मंदिर से लेकर स्थानीय राम मंदिर प्रांगण तक गिरते हुए पानी के बीच रैली निकाली। इस रैली का कई जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और यात्रा में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों पर फूल बरसाए। रैली का समापन राम मंदिर प्रांगण में हुआ।नगर के अनेक स्थानों पर अपने उद्बोधन देते हुए पूर्व विधायक सुनील जायसवाल,चौ विभाष जैन, कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, लोकसभा प्रत्यासी शैलेंद्र दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिली शरण तिवारी,डॉ संजीव चांदोलकर ,चौ चंदशेखर साहू ,महिला अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि नफरत की राजनीति से भा ज पा देश के माहौल को खराब कर रही है भाजपा की धार्मिक कट्टरता की राजनीति के कारण देश की छवि बिगड़ रही है और देश को नुकसान हो रहा है । महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धर्म का सहारा लेती है किंतु देशवासी अब भाजपा की इस नफरत भरी राजनीति को समझ चुके हैं और राहुल गांधी देश में आपसी भाईचारा मजबूत करने और नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं । इस यात्रा को पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान हलाकान है। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री और देश के प्रधानमंत्री लगातार झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। उक्त मौके पर भगवंत सिंह जाट ,चंदप्रकाश यादव, शैलेंद्र राजपूत ,प्रताप गुमास्ता,कनछेदी पटेल, डेलन पटेल,धनीराम पटेल, विश्वनाथ गुमास्ता,अजय दुबे,मनीष साहू, आशीष गुप्ता,,राजू राजपूत,संतोष शुक्ला, बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा ,पार्षद अस्सु नेमा, आशीष राज वैद्य,मुकेश कटारे, काजल सोनेलाल मेहतर,विवेक रेजा,अतुल चौरसिया, मनीष कौरव,सौरभ शर्मा,एडवोकेट मनीष टुटेजा,सुनील श्रीवास्तव,दुलीचंद नेमा,नारायण महोविया,आरिफा खान ,रामकुमारी सोनी, अर्चना राय, निकिता,सक्सेना, प्रियंक कहार ,गोल्डी खान,ईशान राय, शिवम पाठक ,अभिषेक गुप्ता,जितेन्द्र पटेल,अजमेर पटेल, राजा ठाकुर,सोनू खान,बसंत कौरव, रंजीत कौरव, मोहित जेकाँप, विशाल ठाकुर, संजय मेहरा,लेखराम महोविया,फ़िरोज उस्मानी,महेश सुशील मिश्रा,मनोज रॉव,अजय सोनी,रूपेश मेहरा,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें