Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर, आम आदमी पार्टी ने क्षतिग्रस्त सड़कों के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

नरसिंहपुर। आप पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय के आदेश अनुसार प्रदेश व्यापी आंदोलन टूटी सड़कों को लेकर आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन । मुख्यमंत्री के अनुसार अमेरिका से बेहतर सड़कें मध्य प्रदेश की ऐसा उनका कहना है जबकी सर्व विदित है कि संपूर्ण प्रदेश में भोपाल शहर सहित घटिया निर्माण के कारण सड़कों की भारी हालत खराब है । जिससे आम जनता को एवं किसान बंधुओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है , अनेकों दुर्घटना हो रहीं हैं । वहीं मप्र की सरकार झूठी बातें कर लोगों को गुमराह कर रही है । एक और जहां किसानों की फसलें भारी बारिश एवं अनावृष्टि से नष्ट मूंग उड़द सोयाबीन का सर्वे नहीं कराया जिससे किसान चिंता में है और मक्का की खरीद भी समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा नहीं की जा रही है,सरकार का रवैया आम जनता के लिए ठीक नहीं है। सरकार तुरंत क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधार करें एवं समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद की जाए । उक्त आशय को लेकर आप पार्टी जिला अध्यक्ष बाबू पटेल महिला शक्ति जिला अध्यक्ष रीना लवानिया,देवेन्द्र दुबे, देवी सिंह पटेल ,राकेश झारिया,गोकुल मेहरा, एवं अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।

Tags :

जरूरी खबरें