Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर ,आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Sep 8, 2022
आम आदमी पार्टी नरसिंहपुर ने सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर।GAG रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के 8 जिलों में 3 वर्ष में 110 करोड़ के कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच एवम् विभाग के मुखिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के इस्तीफे की मांग की CAG की रिपोर्ट में ये सामने आया है कि मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कुल 8 जिलों की 3 वर्ष की जांच में पोषण आहार के वितरण में 110 करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। यदि 3 वर्ष की ही पूरे प्रदेश की जांच की जाए तो यह राशि काफी ज्यादा होगी। जांच में पता चला है कि टनो राशन को ढोने वाले ट्रकों की जगह फर्जी गाड़ी नंबर दर्शाएं गए हैं। 1. बच्चो के *कुपोषण के मामले में अग्रणी* राज्य मध्यप्रदेश में ये घोटाला, न केवल *गंभीर भ्रष्ट्राचार* का मामला है बल्कि घोर *अमानवीय* है। और बच्चों के पोषण अधिकार पर कुठाराघात है। 2.आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश इस घोटाले की पूरे प्रदेश के सभी जिलों में *निष्पक्ष जांच एवम् दोषियों को कड़ी सजा की मांग करती है*। 3.चूकि मामला खाद्य विभाग से जुड़ा है और ये मंत्रालय स्वयं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी देख रहे हैं अतः निष्पक्ष जांच के लिए इनका इस्तीफा अति आवश्यक है। अतः आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जी के तत्काल इस्तीफे की की मांग करती है। ज्ञापन के समय नरेश भार्गव,शेलेन्द्र सिंह जाट देवेंद्र दुबे ,देवेंद्र शुक्ला, सुरेश ठाकुर, राकेश झारिया, विपिन बैरागी,हेमराज विश्वकर्मा, भावेश विश्वकर्मा, जमील खान,शब्बीर मंसूरी,जुवैद मंसूरी,अमित कुमार चंद्रभान केवट,कुणाल सोनी आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें