Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,आम आदमी पार्टी ने आयोजित की यूथ प्रदेश कार्यकारणी एंव अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न!

Aditi News Team

Sun, Mar 6, 2022

भोपाल । सुभाष नगर फाटक स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रथम यूथ प्रदेश कार्यकारणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह मुख्य अतिथि थे तथा इसकी अध्यक्षता पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह ने की।

पार्टी के उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि युवा ही हर देश, समाज और संगठन की ताकत, रीढ़ व भविष्य होते हैं। अतः अगर देश को अगर सकरात्मक राष्ट्रवाद युक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना है और यह सिर्फ युवा शक्ति के जोश, जुनून और जज़्बे से ही किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि अपना और देश का भविष्य सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़कर इस दिशा में काम करें।

इस उपलक्ष्य पर संदीप शाह ने उपस्थित दर्जनों पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि पार्टी 13 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश स्तरीय यूथ जिला संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण और रोजगार संवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी अभियान के तहत शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को पार्टी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर शहादत दिवस मनायेगी और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर रोज़गार संवाद यात्रा के दौरान डाटा इक्टठा करके समापन के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा एंव बेरोजगारों की डाटा इकट्ठा करके मुख्यमंत्री जी को भेट करेंगें साथ में यूथ सदस्यता अभियान एंव टोल फ्री मीस्डकाल नंबर जारी करेंगे जिसमें प्रदेश भर के लाखों यूथ कार्यकर्ताओ को जोडा़ जायेगा। शाह ने यह भी बताया कि पार्टी की यूथ विंग का प्रसार तहसील स्तर तक कर पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं।

इस बैठक में सुनील चौधरी- प्रदेश संगठन सचिव युथ विंग, विमलेश आर्वी- प्रदेश प्रवक्ता युथ विंग, हेमन्त आहूजा- प्रदेश प्रवक्ता यूथ विंग, ओसामा इकबाल- प्रदेश सह सचिव यूथ विंग, मोनू रजक- प्रदेश सह सचिव यूथ विंग, पारस गुर्जर, शुभम सिंह बघेल, हरिशंकर साहू, सांतनू पाटीदार,आशीष खतरकर अन्य सदस्यगण आदि उपस्थित रहे!!

Tags :

जरूरी खबरें