Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनावों हेतु जारी किया सेवा - वचनपत्र" 

Aditi News Team

Sun, Jun 26, 2022
प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल व अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रेस वार्ता में जारी किया सेवा-वचनपत्र। इसी मौके पर अक्षय हुंका ने अपने समर्थकों के साथ ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता। भोपाल।मध्यप्रदेश नगर निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी ने सुभाष नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अपना सेवा-वचनपत्र जारी किया। सेवा-वचनपत्र ज़ारी करते हुए प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि सेवा-वचनपत्र आम आदमी पार्टी के लिए सबसे अहम दस्तावेज़ है ।आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करने के उद्देश्य से पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में भाग ले रही है । आम आदमी पार्टी नगरीय निकायों में विजय हांसिल करने के बाद भ्रष्टाचार से मुक्ति के साथ-साथ स्थानीय नागरिक समितियों के सहयोग से सार्वजनिक संपत्तियों के प्रबंधन व रख रखाव पर विशेष ध्यान देगी और मध्य प्रदेश के शहरों को स्वच्छ - स्वस्थ - सुंदर - सुगम - सुरक्षित - हरित बनाएगी । इस मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सेवा-वचनपत्र को अन्य घोषणावीर राजनैतिक दलों की भांति एक काग़ज़ का टुकड़ा मात्र नहीं मानती है। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से प्रेरणा लेकर और स्थानीय नागरिकों से सलाह मशवरा कर यह सेवा-वचनपत्र तैयार किया है जिसका प्रमुख उद्देश्य आम आदमी की सेवा करने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त, संवेदनशील, जिम्मेदार और पारदर्शी नगरीय प्रशासन प्रदान करना है। इसी मौके पर प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कांग्रेस से अक्षय हुंका ओर उनके साथियों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ-साथ मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष आजाद सिंह डबास, श्याम वर्मा भागवत सिंह राजपूत प्रदेश प्रवक्ता फराज़ खान हाशिम अली उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें