Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भ्रष्टाचार, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन कोरी गप्पे देकर लोगो को भ्रमित करती भाजपा - विधायक शर्मा

Aditi News Team

Sat, Jun 24, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर भ्रष्टाचार, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन कोरी गप्पे देकर लोगो को भ्रमित करती भाजपा - विधायक शर्मा नरसिंहपुर। कांग्रेस ने हमेशा तरक्की और उन्नति के लिए काम किया। इसके विपरीत भाजपा देश में अराजकता फैलाकर निरंतर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मती मारी गई है जिसके चलते भाजपा द्वारा भगवान को भी नही छोड़ा जा रहा है। महाकाल मंदिर में निर्माण और मूर्तियों में हुए भ्रष्टाचार इस बात का प्रमाण है। प्रदेश कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा सुभाष पार्क चौराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश संगठन के सहप्रभारी संजय कपूर ने आरोप लगाए। श्री कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। बेरोजगारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं नरसिंहपुर जिला संगठन प्रभारी गोविंद गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विकास के पर्याय हैं और शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले नेता हैं। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा की सरकार ने केवल ठगने का काम किया है। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि किसान युवा और आमजन बेरोजगारी महंगाई से प्रताडि़त हैं। सरकार जानबूझकर समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीददारी नही कर रही है। पूर्व ऊर्जा मंत्री गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति ने कहा कि महाकाल में घोटाला हुआ और मुख्यमंत्री इस भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं। मूर्तियों और अन्य निर्माण कार्यो में 80 प्रतिशत तक भ्रष्टाचार किया गया है। श्री प्रजापति ने कहा कि आस्था को प्रमाण की जरूरत नही होती। हम सनातनी हैं तो हैं लेकिन भाजपा वाले लोगों को प्रमाण देते फिरते हैं। तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा ने कहा कि हमारे यहां लोकतंत्र है राजशाही नही जनता परिवर्तन करना जानती है गलत कामों के परिणाम भुगतना पड़ते हैं। जिले में भाजपा के नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार फल फूल रहा है। केवल दलाली करना इनका काम है और कोरी गप्पे देकर लोगों को भ्रमित करते रहते हैं। जिला संगठन मंत्री संदीप पटेल ने कहा कि आज जिले में कांग्रेस का संगठन मजबूत है। भाजपा की अराजक और जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जायेगा। पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने कहा कि सतपुड़ा भवन में एक नही कई बार भ्रष्टाचार को दफन करने के लिए आग प्रदेश सरकार ने लगाई है। मैथिलीशरण तिवारी ने कहा कि जनता आज परिवर्तन का मन बना चुकी है और प्रदेश में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार जनता बनायेगी। वही लाखन सिंह पटेल ने कहा कि खेती में लागत बढ़ गई है परंतु किसान को उपज का वाजिब दाम नही मिल रहा है। यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है। उक्त मौके पर दीवान शैलेन्द्र सिंह, डॉ. संजीव चांदोरकर, डॉ.राजेन्द्र किलेदार, मनोहर साहू, तरवर सिंह पटेल, अरविंद पटेल, अजय दुबे, सुनील सोनी, जय पाठक, बुद्धिप्रकाश विश्वकर्मा, मनीष साहू, चंद्रशेखर साहू, आशीष राजवैध, अस्सु नेमा, सतीश सेनी, नारायण महोबिया, बॉबी खान, प्रीति मिश्रा, शोभा सिंघई, सौरव शर्मा, निकेत लुनावत, विवेक रेजा, मुकेश कटारे, निकिता सक्सेना, राघवेन्द्र भामा के अलावा अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। उक्त मौके पर प्रवक्ता नीलेश जाट, पंकज साहू, किशोर राय, देवेंद्र शुक्ला, मनोहर ठाकुर आदि संगठन के पदाधिकारी की मौजूदगी थी। धरना प्रदर्शन सभा का संचालन आशीष दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय दुबे द्वारा किया गया। सौंपा ज्ञापन - धरना प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बिजली कटौती, बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महाकाल लोक घोटाला, भोपाल में सतपुड़ा भवन में अग्निकांड, बेरोजगारी, महंगाई, नारी सुरक्षा के अलावा अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Tags :

जरूरी खबरें