Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

: मम्मा जी हमारी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग आपकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है,चंद्रप्रकाश अग्रवाल

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
नरसिंहपुर :- युवा कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अभी हाल ही में सत्ता के मोह में डूबे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए ट्वीट व बयानबाज़ी पर निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के प्रति अमर्यादित एवं असभ्य भाषा शैली का उपयोग किया है जो दोबारा ना दोहराया जाए यदि आपके द्वारा पुनः इस तरीके से कोई टिप्पणी या असभ्य भाषा का उपयोग हमारे कांग्रेस पार्टी के मुखिया के लिए किया जाएगा तो ऐसी स्थिति में ठीक नहीं होगा । इस प्रकार की बयानबाजी आप बोले शोभनीय नहीं है आप प्रदेश के मुख्यमंत्री होते हुए आप एक वरिष्ठ एवं उच्चतम पद पर हैं उसकी गरिमा बनाए रखें मम्मा जी हमारी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के लिए अपशब्दों का प्रयोग आपकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। युवा नेता चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आप इस तरीके की बयानबाजी सत्ता जाने के भय से कर रहे हैं जो कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है । प्रदेश में सत्ता जाने का भय अभी से आपको महसूस होने लगा है। यदि पुनः अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आपके विरुद्ध उग्रप्रदर्शन करने बाध्य होगी ।

Tags :

जरूरी खबरें