Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: सांईखेड़ा, भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक श्री गोपीचन्द पाडलकर जी ने साईंखेड़ा में नरहरियानंद जीर्णोद्धार समिति से की मुलाकात

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
सचिन जोशी सांईखेड़ा भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक श्री गोपीचन्द पाडलकर जी ने साईंखेड़ा में नरहरियानंद जीर्णोद्धार समिति से की मुलाकात साईंखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गाडरवारा विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक महाराष्ट्र में विधायक श्री गोपीचंद पाडलकर का आगमन साईंखेड़ा हुआ जहाँ उन्होंने साईंखेड़ा व क्षेत्र की जनता के आस्था का केंद्र संत स्वामी नहरियानंद सरोबर के जीर्णोद्धार का पुनीत कार्य कर रही नरहरिया नंद जीर्णोद्धार समिति के सदस्यों से समिति के वरिष्ठ जयवर्धन सिंह जी भदौरिया के निवास स्थान पर मुलाकात की और सरोबर के जीर्णोद्धार के कार्यों के बारे में जाना जयवर्धन सिंह द्वारा बताया गया कि किस तरह एक स्वच्छ पवित्र सरोवर जिसका एक समय जल पीने योग्यता आज वह दूषित हो गया है अतिक्रमणकारियों द्वारा तालाब को प्रदूषणयुक्त कर दिया गया जिससे सरोबर में धार्मिक आस्था रखने वाले भक्तों की आस्था को चोट पहुँची तब समाजसेवियों ने सरोबर के जीर्णोद्धार करने की विचारधारा से प्रयास शुरू किये और एक समिति गठित बनाई जिसका एकमात्र लक्ष्य था तालाब का जीर्णोद्धार करना इसके लिए नगर के विभिन्न प्रबुद्ध जनों वरिष्ठ जनों सभी से चर्चा की गई और अंततः एनजीटी कोर्ट में मामला दायर करना पड़ा। जिसे NGT कोर्ट ने भी स्वीकार कर समिति के पक्ष में फैसला सुनाया और सरोबर को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया यह पुनीत कार्य भी केंद्र भाजपा की मोदी सरकार की उस योजना को साकार करता है जिसके लिए प्रदेश सरकार ने अमृतसरोबर योजना लाकर सरोवर बनाने व सरोबर को बचाने का फैसला लिया , तो वही है ऐतिहासिक धरोहर नरहरियानंद सरोवर को अतिक्रमण मुक्त कर उसका सौंदर्यीकरण करना उद्देश्य है इन सभी कार्यों को जानकर विधायक गोपीचंद जी ने समिति के कार्यों की सराहना की और भारतीय जनता पार्टी की सरोबर के जीर्णोद्धार की नीति को जनता की भावना के अनुरूप एक कड़े संघर्ष के साथ जीर्णोद्धार करने के प्रयासों को साधुवाद दिया ।

Tags :

जरूरी खबरें