Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: आप ने मनाई बाबा साहेब की जयंती,उद्देशिका का वाचन कर संविधान रक्षार्थ लिया संकल्प 

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
आप ने मनाई बाबा साहेब की जयंती,उद्देशिका का वाचन कर संविधान रक्षार्थ लिया संकल्प  नीमच। आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव आम आदमी पार्टी ने अम्बेडकर सर्कल पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई / इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। आप के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब की जयंती पर कहा की एक और बाबा साहेब ने विभिन्नता वाले देश में जहां पग पग पर भाषा ,संस्कृति, रीति रिवाज, मजहब, जात पात अलग अलग है ऐसे विभिन्नता वाले देश में संविधान निर्माण का अद्वितीय कार्य बाबा साहेब ने किया है जो वंदनीय है लेकिन वर्तमान समय में तानाशाही सरकार द्वारा खुलेआम संविधान के विपरीत अनेक कार्य किये जा रहे है जो निंदनीय है। आज इस अवसर पर हम संकल्प लेते है की संविधान रक्षार्थ आम आदमी पार्टी का एक एक सिपाही तन मन धन से जीवन पर्यन्त उसकी रक्षा करने के लिए लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा। जयंती उत्सव एवं संकल्प के दौरान आप के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल , जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पंवार , जोसेफ जडसन , जाबिर खान , नारायण प्रसाद सक्सेना , पेंशनर संघ के बालचंद वर्मा , झुंझर अली बोहरा , गुड्डू मालवीया , बाबूलाल सांखला , नीलेश पंवार एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें