Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: गाडरवारा विधानसभा में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ आगमन

Aditi News Team

Sun, Sep 17, 2023
भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन गाडरवारा । भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अगुवाई में आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आशीर्वाद जनयात्राओ का कार्यक्रम सभी स्थानों की तरह आज गाडरवारा विधानसभा में भी सम्पन्न हुआ । इस यात्रा में मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश चुनाव प्रधान शामिल हुए । यात्रा के नगर प्रवेश पर पुल के समीप भाजपा नेता गौतम पटैल , नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, प्रखर राय राव उदयसिंह मंडल अध्यक्ष पीयूष जैन महामंत्री शैलेष पटेल ने पलोहा नाका, पुरानी मंडी, अंबेडकर चौक, राजेश जैन आदि स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया, यात्रा में सांसद रावउदयप्रताप, कैलाश सोनी, राज्य सभा सांसद, पूर्व विधायक साधना स्थापक, नरेश पाठक गोविन्दसिंह पटेल,सहित जिले के वरिष्ठ नेता शामिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर सभी विधानसभा चुनाव में पार्टी के दावेदारों ने अपनी शक्ति प्रदर्शन का भरसक प्रयास किया ।इस संबंध में नारेबाजी भी उपस्थित समर्थकों ने की,नगर सीमा को पार करने के बाद. श्री तोमर केन्द्रीय मंत्री यात्रा को छोड. भोपाल वापस चले गए । यात्रा गाडरवारा से विभिन्न गांवों से होती हुई साईखेडा में जनसभा के साथ सम्पन्न हुई । सभा को कैलाश सोनी राज्य सभा सांसद, सांसद उदयप्रताप यात्रा के महाकौशल प्रांत प्रमुख सहित प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।यात्रा के विधान सभा प्रभारी महेश मालपानी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकताओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया ।

Tags :

जरूरी खबरें