Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने सोपे ज्ञापन

Aditi News Team

Mon, Dec 23, 2024
डॉ भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोपे ज्ञापन
Akramkhan
देवरी रायसेन_ डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद के अंबेडकर पार्क में  एक मीटिंग रखी। और सभी ने अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अपने-अपने विचार रखें।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ रही है भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गई
कांग्रेस युवा नेता अनुराग रघुवंशी ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।
वहीं वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का यह अपमान हिंदुस्तान नहीं सह सकता।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी पर जो विभिन्न धाराओं में झूठा प्रकरण बनाया है भाजपा को वापस लेना चाहिए।
इस मीटिंग के बाद सभी लोग हाथों में तख्तियां लेकर  तहसील कार्यालय की ओर पैदल रवाना हुए ।
सभी के हाथों में तख्तीया थी  ,जिन पर लिखा था कि अमित शाह माफी मांगो ,दलित विरोधी चेहरा सामने आया ,कांग्रेस जिंदाबाद, जैसे नारे लिखे हुए थे ।
तहसील कार्यालय जाकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले को ज्ञापन सोपा। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ रघुवंशी, पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी, एडवोकेट पुरुषोत्तम लोधी, किसान अध्यक्ष देवरी पुरुषोत्तम रघुवंशी, शरद बरसैया, लाईक खान, शंकर सिंह, अयाज खान रकीब खान गोटी राम बघेल, पार्षद दिनेश अहिरवार, एवं सभी समाज एवं संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें