Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: करेली,कार्मेल विद्यालय के रजत जयंती वर्ष का ध्वजारोहण द्वारा शुभारंभ

Aditi News Team

Wed, Jul 16, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय करेली में दिनाँक 16/07/2025 को कार्मेल विद्यालय के रजत जयंती वर्ष का ध्वजारोहण द्वारा शुभारंभ हुआ साथ ही कार्मेल दिवस 'मातृ दिवस' के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया, विगत दिनों विद्यालय में संपन्न हुए कैबिनेट चुनाव में विजयी छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथि के रूप में विजय धुर्वे (सब इंस्पेक्टर, करेली) एवं अरविंद वर्मा (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, करेली) का आगमन हुआ। इस अवसर पर विजयी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भी सराहनीय उपस्थिति रही। संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पधारे हुए अतिथियों , संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन, प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर पॉल, उप प्राचार्या सिस्टर बीना स्टाफ प्रतिनिधियों कल्पना सोनाकिया एवं योगेश सोनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में पधारे हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, समूह गान, माइम, नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विजयी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उपस्थित अपनी-अपनी माता को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी एवं चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी माताओं को श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथि द्वारा कैबिनेट चुनाव में विजयी छात्र-छात्राओं को सत्य निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। जिसमें ओम पटेल एवं अनुष्का राजपूत ने स्कूल लीडर के रूप में, रमन नेमा एवं पूर्वी यादव ने स्कूल कैप्टन के रूप में, कुणाल बड़कुर एवं प्राची पटेल ने स्कूल सेक्रेटरी के रूप में कर्तव्यपरायणता की शपथ ग्रहण की। दूसरी और शुभ्र शर्मा एवं अवंतिका सिसोदिया ने गंगा हाउस के कैप्टन के रूप में, आदर्श यादव एवं धान्या अग्रवाल ने यमुना हाउस के कैप्टन के रूप में, रुद्र कौरव एवं महिमा पटेल ने नर्मदा हाउस के कैप्टन के रूप में, देवांश कोचर एवं रौनक यादव ने ब्रह्मपुत्र हाउस के कैप्टन के रूप में कर्तव्य परायणता की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यालय को शिक्षा का मंदिर एवं शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताया। वहीं सम्माननीय अतिथि ने अपने उद्बोधन में कर्तव्य निष्ठा एवं अनुशासन के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल लीडर ओम पटेल एवं अनुष्का राजपूत ने अपने धन्यवाद भाषण में पधारे हुए मुख्य अतिथि, सम्माननीय अतिथि एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें