Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ,18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ राजभवन में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

Aditi News Team

Mon, Dec 25, 2023
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ,18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ ,राजभवन में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह https://youtu.be/1fEcVa_e-YA?si=e_B96vXq5n3v8dbH राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में श्री कुंवर विजय शाह, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री करण सिंह वर्मा, श्री उदय प्रताप सिंह, श्रीमती सम्पतिया उइके, श्री तुलसीराम सिलावट, श्री एदल सिंह कंषाना, सुश्री निर्मला भूरिया, श्री गोविन्द सिंह राजपूत, श्री विश्वास सारंग, श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री नागर सिंह चौहान, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री राकेश शुक्ला, श्री चैतन्य काश्यप "भैया जी" और श्री इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर, श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, श्री दिलीप जायसवाल, श्री गौतम टेटवाल, श्री लखन पटैल और श्री नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली। राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में श्री नरेद्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्री अहिरवार दिलीप और श्रीमती राधा सिंह शामिल है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें