Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल कश्मीर दौरे पर, भाजपा का कर रहे प्रचार

Aditi News Team

Mon, May 20, 2024
  *जम्मू-कश्मीर दौरे पर राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जनसंपर्क और जनसभाओं से जुटा रहे समर्थन* *मोदी सरकार ने किया जम्मू-कश्मीर का पुनर्निर्माण- राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल* *भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए अनंतनाग-राजौरी लोकसभा में प्रचार कर रहे राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल* *भाजपा का जम्मू-कश्मीर पर फोकस, प्रचार में जुटे राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल* KamarRana भोपाल_______। देश में 10 साल पहले मजबूर सरकार थी, जबकि आज एक मजबूत सरकार है। मजबूर सरकार का ही परिणाम है कि आज भारत को छेड़ने वाले दुश्मनों को भारतीय सेना छोड़ती नहीं है और घर में घुसकर मारती है। यह बात मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कही। राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल 18 मई से जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर हैं और लगातार जनसंपर्क, ग्रामीणजनों के साथ सभाएं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोकसभा चुनाव में भाजपा समर्थित JKAP प्रत्याशी श्री जफर इकबाल मन्हास को विजय दिलाने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पीरी क्षेत्र, धार सकरी बुढ़ाल और ख्वास ग्राम में जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मजबूत सरकार ही है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाकर देश में एक निशान एक विधान, एक प्रधान बना दिया जाता है। श्री पटेल ने कहा कि CAA से इस देश के अल्पसंख्यकों या किसी और व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है। इससे सिर्फ और सिर्फ तीन देश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का पुनर्निर्माण किया है। यहां आतंकवाद और हिंसा के युग का अंत हुआ है। बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास को पंख लग गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें