Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए सम्मिलित जल गंगा अभियान के समापन में

Aditi News Team

Sun, Jun 16, 2024
*16 जून 2024* *जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल* नर्मदा घाट पर श्रमदान कर दिलाया जल संरक्षण का संकल्प *जल संरक्षण के संकल्प को कभी टूटने न दें - राज्यमंत्री पटेल* राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े लोगों को दी बधाई। KamarRana उदयपुरा/बरेली। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने रविवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने पहले मांगरोल स्थित नर्मदा तट पर पुण्यसलिला देवी माँ नर्मदा जी का पूजन कर घाट पर श्रमदान किया और नागरिकजनों को संबोधित कर जल स्रोतों के संरक्षण व उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प दिलाया। इसके उपरांत इसी श्रृंखला में उन्होंने उदयपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों संबोधित किया इसके साथ ही उन्हें भी जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया और तालाब के कार्य का अवलोकन किया। श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक इस अभियान को चलाने का पुनीत कार्य संपन्न हुआ है। जिसके माध्यम से नदी, कुएं ,पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर बावड़ियों के संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करने का महनीय कार्य प्रारंभ हुआ। श्री पटेल ने कहा कि 'जल गंगा संवर्धन अभियान' का समापन भले ही आज हो रहा है लेकिन हमें जल स्रोतों के संरक्षण व उन्हें पुनर्जीवित करने के संकल्प को सदैव अपने मन में रखकर सिद्धि तक पहुंचाना है। आप सभी से यही मेरा विनम्र आग्रह है।

Tags :

जरूरी खबरें