Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय यादव ने ली महत्वपूर्ण बैठक

Aditi News Team

Sat, Mar 2, 2024
युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय यादव ने ली महत्वपूर्ण बैठक जितेंद्र दुबे, शाहनगर शाहनगर ।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में एवं पन्ना जिला अध्यक्ष भास्कर पान्ङे के मार्गदर्शन मे शाहनगर युवा मोर्चा के मंङल अध्यक्ष अजय यादव ने शनिवार 2मार्च को दोपहर 3बजे नगर के सर्किट हाउस मे भाजपा युवा सदस्यों की एक ब्लाक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष अजय यादव ने बताया की भाजपा पार्टी के सभी सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की नीति-रीति से अवगत कराते हुए केंद्र में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी युवाओं को जोड़ा गया है । भाजपा परिवार मे सभी का बराबर का उत्तरदायित्व है साथ ही बताया की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कई मौके पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर देश को नई दिशा दी है। आगामी समय को देखते हुये पुन: शाहनगर मे एक व्रहद बैठक का आयोजन किया जायेगा जो तिथि जिला अध्यक्ष श्री भास्कर पान्ङे जी के मार्गदर्शन पर घोषित की जायेगी इस अवसर पर भाजपा मंङल महामंत्री अंकित उपाध्याय मंङल उपाध्यक्ष सोनू यादव,महैन्द्र दुबेदी राघवेन्द्र नामदेव पवन विश्वकर्मा एवं मीङीया प्रभारी जितेन्द्र दुबे सहित बैठक में युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें