Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: आर्यिका संघ ने किया प्रतिमाओं का अवलोकन,कर्रापुर जिनालय में स्‍थापित होगी प्रतिमाएं

Aditi News Team

Wed, Aug 18, 2021

कर्रापुर सागर के जैन मंदिर में स्‍थापित होने वाली भगवान आदिनाथ, पार्श्‍वनाथ, अरहनाथ, मुनिसुब्रतनाथ, शांतिनाथ, कुन्‍थनाथ की भव्‍य प्रतिमाएं हटा आई,जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं की नगर में भव्‍य अगवानी की गई, हटा पन्‍ना मार्ग पर आचार्य श्री विद्यासागर गेट पर नगर की सकल जैन समाज ने गाजे बाजे के साथ अगवानी की, सर्वोदय उपकार बालिका मण्‍डल की बालिकाओं ने दिव्‍यघोष व लेझिम के साथ प्रतिमा वाले वाहन को सुभाष वार्ड तक लाई जहां आर्यिका श्री गुणमती माता जी, आर्यिका ध्‍येयमती माता जी, आर्यिका आत्‍ममती माता जी ने सभी प्रतिमाओं का अवलोकन किया, इसी के साथ भक्‍तों ने प्रतिमाओं की भव्‍यता को निहारा,प्रतिमाओं के साथ आये कर्रापुर निवासी श्रीपाल भैया, संजय भैया ने बताया कि ये सभी प्रतिमाएं कर्रापुर में बन रहे जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित होगी, प्रतिमाओं के पंचकल्‍याणक की अभी तारीख तय नहीं है, जैसे ही संकेत मिलेगें सभी को सूचित किया जायेगा।
प्रतिमाओं के साथ बडी संख्‍या में श्रृध्‍दालु साथ आये हुए थे ।

Tags :

जरूरी खबरें