Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कुंडलपुर में भगवान शीतलनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया,सिद्धचक्र महामंडल विधान का हो रहा आयोजन

Aditi News Team

Mon, Oct 3, 2022
कुंडलपुर में भगवान शीतलनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया,सिद्धचक्र महामंडल विधान का हो रहा आयोजन कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में प्रातः श्री भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, नित्यमय पूजन, विधान एवं अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया । इस अवसर पर प्रथम कलश ,रिद्धि कलश,शांति धारा करने का सौभाग्य वीरेंद्र कुमार श्रीमती माया विवेक कुमार श्रीमती सरिता हितार्थ गरीबदास जैन कदवां वाले सागर ,ज्ञानचंद प्रवीण कुमार काला सपरिवार दिल्ली, विवेक शुभम विचन स्वाति गौरव मालती निधि प्रसन्न पारुल जैन अमेरिका श्रीमती सुशीला देवी कबूल चंद श्रेयांश ऋषभ राज कुमार अंकित सुयोग जैन अशोकनगर ,प्रथम कलश स्व. महेंद्र कुमार प्रियम पराग जैन परिवार भोपाल, कलश सौरभ शिखर चंद सर्वज्ञ जैन राहतगढ़, स्वरूप चंद्र कैलाश ऋषभ जैन कोतमा, भगवान पारसनाथ शांति धारा शांतिलाल रमेश चंद्र जय बड़जात्या परिवार, आध्या जैन अहिमेंद्र विभा हर्षित परिवार महमूदाबाद सीतापुर उत्तर प्रदेश श्रीमती राजुल दिवाकर परिवार हटा को प्राप्त हुआ। सायंकाल पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती एवं भक्तांमर पाठ का आयोजन हुआ। *श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का चल रहा भव्य आयोजन* कुंडलपुर। सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर के विद्या भवन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी एवं अंकित भैया भिलाई के कुशल निर्देशन में चल रहा है। विधान पुण्यार्जक सिंघई व्या चोरसा परिवार वाकल वाला परिवार के वाकल, कटनी ,सिहोरा ,जबलपुर ,हटा के सभी परिवार, अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक उत्साह उमंग के साथ विधान में सहभागिता दर्ज कराते हुए पुण्यार्जन कर रहे हैं। संगीत पार्टी अहिंसा जैन ग्रुप सागर के संगीत की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्त, यात्रीगण भी विधान में सम्मिलित हो धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूज्य मुनि श्री के मंगल प्रवचन भी प्रतिदिन हो रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें