Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,सांगई में मनाई बसंत पंचमी

Aditi News Team

Tue, Feb 16, 2021

गाडरवारा। मंगलवार को समीपी ग्राम सांगई अंतर्गत एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की मुहल्ला कक्षा में बसंत पंचमी मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं निःशुल्क शिक्षा देने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे सहित छात्र छात्राओं ने विद्या की देवी माँ सरस्वती जी के चित्र पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करते हुए प्रसाद चढ़ाया। तदोपरांत छात्र शिवम केवट ने सरस्वती वंदना का गायन किया। कार्यक्रम में छात्र बसंत केवट का जन्मदिन मनाया गया एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं श्यामस्वरूप खरे ने छात्र छात्राओं को बसंत पंचमी की शुभ कामनाएं देते हुए उनसे माँ सरस्वती का ध्यान लगाकर बेहतर पढ़ाई करने की बात कही। मुहल्ला कक्षा में प्रमुख रूप से नेहा केवट, देवकी केवट, पूजा केवट,मुस्कान केवट,सतीश केवट, रिंकी केवट, नीलम केवट, नैना केवट, मुनमुन केवट,गुड़िया केवट, दीपक केवट सहित अन्य उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें