Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, श्री डहाके जी सरक्षक सेवा पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं

Aditi News Team

Fri, Aug 5, 2022
गाडरवारा ।सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली ताज कृपादरबार गाडरवारा में मोहर्रम त्योहार की श्रृंखला में सरकार ताजुल औलिया बडे सरकार, दादाजी केशवानंदजीधूनी छोटे सरकार, सिध्द मातेश्वरी और मंझले सरकार का झंडावंदन दरबार के संरक्षक श्रीप्रभाकररावजी डहाके अध्यक्ष ताज दरबार बाकी शरीफ नागपुर वालो के करकमलो से दरबार के संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब व्दारा स्थापित परम्पराओं के तहत किया गया ।झंडा वंदन के उपरांत नियमित पूजा अर्चना के तहत ताजुल औलिया को सेहरा बंदी और सभी समकालीन परमहंसी महासंत दादाजी केशवानंदजीधूनी वालो, शिरडी के साई बाबा, गजानन महाराज शेगांव को फूल-माला चंदन इत्र प्रसादी अर्पित की गई ।कार्यक्रम के अंतिम चरण में भंडारा किया गया जिसमें बच्चों के अलावा श्रध्दालुजन शामिल हुए ।संरक्षक श्री डहाके जी के अलावा नागपुर से सरकार ताजुल औलिया के अन्यन्य सेवक श्री नारायण जी गिरी, और स्थानीय दरबारियों सर्व श्री महेश नेमा, अशोक मोलासरिया, सुरेन्द्र सोनी, हेमन्त परचानी, विमलेश प्रजापति, टनटूदादा प्रधान अर्चक, परषोत्तमदास पलोड, रामकृष्ण श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, श्रीमती कामिनी निगम, देवेन्द्र पालीवाल गयाप्रसाद कुशवाहा आदि शामिल थे ।

Tags :

जरूरी खबरें