Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गाडरवारा, हवेली में पारम्परिक रूप से तुलसी शालिग्राम विवाह वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ,

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
गाडरवारा।दीपावली पूजन के बाद विभिन्न धार्मिक त्योहारों की श्रृंखला में आज नगर के मंदिरों, और घर घर श्रृद्धा और उत्साह के साथ तुलसी विवाह के कार्यक्रम, पूजा-अर्चना की गई । इसी क्रम में वल्लभ सम्प्रदाय के श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली में पारम्परिक रूप से सभी अन्य त्योहारों के समान तुलसी - भगवान शालिग्राम विवाह वैदिक रीति रिवाजों, पूजन एंव प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरण वैष्णवजनो की उमंगोंत्सव उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।उल्लेखनीय है कि अब वैदिक व्यवस्थाओं का पालन करते हुए विवाह कार्यक्रम शुरू हो सकेंगे । गोर्वधन नाथजी के मंदिर में तुलसी विवाह व पूजा मुखिया जी श्रीनाथ भट्ट, गिरिराज जी भट्ट, मोहनजी भट्ट ने विधि विधान से कराई गई साथ ही आज के मंगल प्रसंग पर गाये जाने वाले भजनों का वाद्य यंत्रों के साथ मनभावन गायन भी हुआ सभी भक्त जन मंत्रमुग्ध हो गए । इस अवसर पर धर्मानुरागीयो की उपस्थिति सराहनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें