Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: गाड़रवारा,पुण्य सलिला माँ रेवा की महाआरती सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, May 1, 2022
पुण्य सलिला माँ रेवा की महाआरती सम्पन्न गाडरवारा के नर्मदा तट ककरा घाट में बैसाख कृष्ण अमावस्या पर मातु नर्मदे भक्त मंडल के सभी सदस्यों ने मां नर्मदा की मंत्रोच्चारण द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चना व महाआरती कर सत्तू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। मातु नर्मदे भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा विगत पाँच वर्ष तीन माह से प्रत्येक अमावस्या को अनवरत  माँ नर्मदा की महाआरती की आयोजित की जा रही है।आज सतुवायी अमावस्या पर माँ की आरती पं सत्यनारायण शर्मा"शान्तनु" के द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य की उपरांत सतुआ का भोग लगाकर सभी उपस्थिति माँ के भक्तों को प्रसाद रूप में वितरित किया गया। ,महाआरती में बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।आज की सम्पूर्ण व्यवस्था पं सुबोध राजौरिया की ओर से थी, साथ ही सतुआ की व्यवस्था श्रीमती चंचल शर्मा, श्री आर के तिनगुरिया जी द्वारा की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें