Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: दमोह(हटा)जन जन ने की भगवान पार्श्‍वनाथ प्रतिमा की अगवानी,धर्म परायण नगरी में वैराग्‍य देखने मिला- आर्यिका रत्‍न श्री गुणमति माता

Aditi News Team

Wed, Nov 17, 2021

दमोह (हटा)काशी में विश्‍वनाथ जी के साथ वहां प्रसिद्ध जैन मंदिर में भगवान पार्श्‍वनाथ विराजमान है तो इस उपकाशी में भी अब सात फुट की पदमासन भगवान पार्श्‍वनाथ के दर्शन मिलेगें, उपकाशी की सार्थकता को जोडने वाले कडी आज हटा नगर को मिली। बुधवार की सुबह जैन धर्म के २३ वें तीर्थंकर भगवान पार्श्‍वनाथ, भगवान शांतिनाथ, भगवान अरहनाथ, भगवान कुंथुनाथ की प्रतिष्ठित प्रतिमाओं का नगर आगमन हुआ, जैन प्रतिमाओं की अगवानी नगर के अंधियारा बगीचा फोरलेन से की गई। प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की अगवानी में केवल जैन ही नहीं बल्कि जन जन ने पलक पांवडे बिछा दिये। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पटेरा नाका पर आर्यिका संघ का आशीर्वाद लिया। अग्रसेन नगर के सामने विधायक पीएल तंतुवाय, रामकली तंतुवाय ने प्रतिमाओं की मंगल आरती की । राय चौराहा पर ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष एडवोकेट घनश्‍याम यादव, सुनील राय, सौरभ राय, दिलीप पटैल, संदीप राय ने भव्‍य शोभायात्रा का स्‍वागत अभिनंदन किया। किराना व्‍यापारी संघ की ओर से ब्रजेश सुहाने ने अभिनंदन किया, पोस्‍ट आफिस के पास कांग्रेस नेता गोलू सराफ ने स्‍वागत किया। बडा बाजार में भाजपा नेता मनीष पलया, मनोज सराफ, मनीष पार्षद ने स्‍वागत किया। अगवानी शोभायात्रा में सबसे आगे अश्‍व पर सवार होकर धर्म ध्‍वजा चल रही थी। बुन्‍देली वाद्य यंत्र रमतूला बजाया जा रहा था, आचार्य श्री की झांकी सजाई गई ।माता के सोलह सपने, कमठ का उपसर्ग, नाग नागिन आदि की झांकी सजाई गई, रास्‍ते में अष्‍ठकुमारी द्वारा नृत्‍य प्रस्‍तुत किया गया, सभी मूर्ति प्रदाता परिवार बग्‍गी में विराजमान थे। आर्यिका संघ ने प्रतिमा के दर्शन कर वाहन की परिक्रमा की एवं प्रतिमा के साथ साथ चली। आर्यिका रत्‍न श्री गुणमति माता जी ने अगवानी यात्रा में जन जन द्वारा किये सहयोग के प्रति कहा कि इस धर्म परायण नगरी में वैराग्‍य की मिशाल देखने को मिली है जो नगर के भविष्‍य का शुभ संकेतक है, विधायक पीएल तंतुवाय ने आर्यिका संघ के चातुर्मास को पुण्‍य अवसर बताते हुए कहा कि यदि आचार्य श्री की कृपा इस नगर पर बरस जाये तो हम सब धन्‍य हो जायेगें।

Tags :

जरूरी खबरें