Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: हटा दमोह,भगवान सांवरिया पार्श्‍वनाथ की होगी ऐतिहासिक अगवानी,घट यात्रा,शोभा यात्रा, श्रीजी की अगवानी पलक पांवड़े बिछाकर होगी

Aditi News Team

Sat, Nov 13, 2021

दमोह (हटा) । 17 नवम्‍बर बुधवार को नगर में प्रतिष्ठित चार जैन प्रतिमाओं का आगमन हो रहा है, ये सभी प्रतिमाएं जन जन के संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्‍य में शहपुरा भिटौनी में हो रहे पंचकल्‍याणक महोत्‍सव में प्रतिष्ठित होकर आ रही है। ज्ञातव्‍य हो कि नगर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परमशिष्‍या आर्यिका रत्‍न गुणमति माता जी का ससंघ पावन वर्षायोग चल रहा है। आर्यिका संघ के सानिध्‍य में ही नगर के आदिनाथ ि‍त्रमूर्ति मंदिर में एक साथ तीन नई वेदियो का निर्माण किया जा रहा है, इन वेदियों पर मूल नायक भगवान पार्श्‍वनाथ भगवान शांतिनाथ, भगवान कुंथुनाथ, भगवान अ‍रहनाथ की प्रतिमाएं स्‍थापित होगी, सभी प्रतिमाओं की भव्‍य अगवानी के लिए मंदिर जी में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिमाओं की अगवानी के लिए सभी से मार्ग को सजाने की अपील की गई। बुधवार को दोपहर १२ बजे प्रतिमाएं फोरलेन अंधियारा बगीचा पहुंचेगी, जहां से नगर की सकल जैन समाज गाजे बाजे के साथ भव्‍य अगवानी करेगें, अगवानी के साथ मंदिर जी में होने वाले १० दिवसीय विविध आयोजन के लिए कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। श्रीजी प्रतिमाओं की अगवानी में आर्यिका संघ का परम सानिध्‍य भी प्राप्‍त होगा, प्रतिमाएं अंधियारा बगीचा से होती हुई मंदिर मस्जिद चौराहा, बडा बाजार, को. बैक चौराहा होते हुए मंदिर जी में पहुंचेगी।
दस दिन चलेगें धामिक आयोजन
नगर में जैन प्रतिमाओं के अगमन से ही दस दिवसीय धामिक प्रारंभ हो जायेगें, शांति विधान, यागमण्‍डल विधान एवं श्रीसिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन होगा, जिसमें अभिषेक पूजन के साथ साथ आर्यिका श्री के मंगल प्रवचन का लाभ भी भक्‍तों को मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें