Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: अशासकीय विद्यालयों की बैठक संपन्न 

Aditi News Team

Sun, May 8, 2022
गाडरवारा ।अशासकीय विद्यालयों की बैठक संपन्न गाडरवारा। जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठकों एवं संचालको की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुये बीआरसी डीके पटेल द्वारा सत्र 2020-21 एवम 2021-22 के अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा अधिनियम अंतर्गत 25% निशुल्क प्रवेश बच्चों की फीस प्रपोजल, जाति प्रमाण पत्र एवम यू डाइस फीडिंग पर चर्चा की गई। एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव द्वारा पावर पॉइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से आरटीई अंतर्गत बिंदुवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठकों द्वारा उजागर समस्याओं का निदान भी इस प्रशिक्षण में किया गया। इस प्रशिक्षण में चीचली विकासखंड के सभी 37 अशासकीय विद्यालय प्रधानपाठकों, संचालकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस प्रशिक्षण में सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, संजय सोनी, अनूप पालीवाल, इत्यादि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें