Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियों के पंजीयन के साथ बन रहे प्रमाणपत्र 

Aditi News Team

Sun, Apr 3, 2022
ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियों के पंजीयन के साथ बन रहे प्रमाणपत्र गाडरवारा। क्षेत्र में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियो के पंजीकरण का कार्य जारी है। इस अभियान के तहत पंजीकरण एवं प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी स्कूलों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को दी गई है। अभियान के अंतर्गत शिक्षको एवं कर्मचारियों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन अपना मोबाइल नम्बर डालकर करना होता है इसके उपरांत ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण के तहत 12 मॉड्यूल की प्रश्नोत्तरी हल करना होती है इसके उपरांत पोर्टल पर प्रमाणपत्र प्राप्त होता है। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य के के वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कम्प्यूटर ऑपरेटर जयप्रकाश मालवीय ने बड़ी स्क्रीन पर शिक्षकों को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ी प्रक्रिया समझाई एवं शिक्षको के पंजीकरण किए। इस अवसर पर संकुल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें