Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: एमपी बैंडमिंटन अकादमी की गौरांशी शर्मा ने डेफ ओलिम्पिक में जीता स्वर्ण

Aditi News Team

Thu, May 5, 2022
मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी की दिव्यांग खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलिम्पिक में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा कि गौरांशी ने ये साबित कर दिया है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गौरांशी की प्रतिभा को निखारने का श्रेय हमारी अकादमी की बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षकों को जाता है। साथ ही मैं उनके समर्पित माता-पिता को भी बधाई देती हूँ। गौरांशी के माता-पिता भी दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे गौरांशी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दिया। प्रशिक्षण के लिये एक लाख रूपये स्वीकृत खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि जब गौरांशी टी.टी. नगर स्टेडियम में समर कैम्प में शामिल होने आई थी, तब वो मात्र सात वर्ष की थी। उनकी लगन और जुनून के चलते वे मध्यप्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी के प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी इस प्रतिभा को निरंतर जारी रखने और बेहतर प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग द्वारा एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि गौरांशी ने डेफ ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल कर हमें गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि गौरांशी इंडिविजुअल इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।

Tags :

जरूरी खबरें