Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

: कक्षा पहली एवं दूसरी के शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू

Aditi News Team

Wed, Feb 1, 2023
कक्षा पहली एवं दूसरी के शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू गाडरवारा । विगत दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत मिशन अंकुर के अंतर्गत साईंखेड़ा ब्लॉक की शासकीय शालाओं में कक्षा पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों का 5 दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केंद्र साईं खेड़ा में शुरू हो गया। 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह 9 से 5 बजे तक शिक्षको को राज्य शिक्षा केन्द्र से प्रशिक्षित डीआरजी शिक्षको को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना से हुआ । प्रशिक्षण मे बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण शिक्षको के लिए बेहद जरूरी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सक्रिय रहकर विषय पर अपनी समझ बढ़ाएं। प्रशिक्षण में बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा ,जनशिक्षक प्रशांत राय ने शिक्षको को प्रशिक्षण के आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। प्रशिक्षण में डीआरजी सुनील श्रीवास ,रामगोपाल श्रीवास, हरगोविंद पटेल ,देवेंद्र बसेड़िया, सुरेश श्रीवास, विनय रावत द्वारा शिक्षको को हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयो से जुड़ी जानकारी दी एवं बताया कि पहली एवं दूसरीं के बच्चों को सरलतम तरीको से पढ़ाये । प्रशिक्षण में शिक्षक सुरेंद्र पटेल, बृजेश श्रीवास, शील मेहरा,देवेंद्र ठाकुर, लता कहार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें