Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

एक विशेष पहल के तहत,इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री के साथ मंदिर दर्शन के लिए उपस्थित थे

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा-2026 की मूल अंकसूचियों का वितरण 9 से 11 जुलाई 2026 तक होगा

प्रदेशव्यापी "सेफ क्लिक-2.0" अभियान के सफल समापन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा

: करेली,सर्व स्वर्णकार सनातन दिवस प्रारंभ

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
सर्व स्वर्णकार सनातन दिवस प्रारंभ करेली । सर्व स्वर्णकार महा संगठन की करेली महिला शाखा द्वारा "सनातन प्रारंभ- दिवस" का आयोजन विशाल उपस्थिति के साथ मनाया ।उक्त जानकारी सर्व स्वर्णकार महा संगठन महिला शाखा की नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय सोनी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कमल सोनी ने अपनी संयुक्त विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि सनातन प्रारंभ दिवस आंवला नवमी एवं तुलसी विवाह के साथ अक्षय व्रत का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष नगर की पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ 15 ब्राह्मणों एवं 12 पुरुष पदाधिकारियों के साथ 61 महिलाएं सम्मिलित थी। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विमला सोनी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सर्व स्वर्णकार महा संगठन ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर पूजन -पाठ ,ब्राह्मणों के निर्देश अनुसार किया ।वेदों के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन सनातन का प्रारंभ हुआ था।समस्त महिलाओं ने सम्मिलित रूप से पूजन- पाठ के साथ परिक्रमा करते हुए आरती की प्रक्रिया संपन्न कराई। सभी महिलाओं को सुहाग का सामान तिलक लगाकर भेंट किया गया। ब्राह्मणों को दक्षिणा के साथ उपहार भी प्रदान किया गया ।पूजन के पश्चात 61 समाज की महिलाओं तथा 10 सदस्यीय पुरुष पदाधिकारियों को भोजन उपरांत सफल अजमीढ़ देव कार्यक्रम आयोजन के लिए मोमेंटो देकर तिलक लगाकर सम्मान किया। सर्व स्वर्णकार महा संगठन करेली शाखा के नगर अध्यक्ष श्री रोशन सोनी सचिव श्री विमल सोनी के साथ जिला पदाधिकारी एवं नगर के समस्त पदाधिकारी अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए कार्यक्रम में पधारे समस्त उपस्थित जनों का आभार आयोजकों ने व्यक्त किया करेली नगर की महिला शाखा की सक्रियता की नगर में चहुओर प्रशंसा हो रही है।। श्रीमती विमला सोनी ( राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष)सुनीता /संजय सोनी ,सुनीता/ कमल किशोर सोनी ,नम्रता/ मनोज सोनी, विनीता/विमल सोनी ,रजनी/ रोशन सोनी, पूजा/ पंकज सोनी, सुषमा/ शिव कुमार सोनी, संध्या /पवन सोनी, सुरभि/, विवेक सोनी ,अर्चना, राम कुमार सोनी, नीलू/ कमलेश अवधिया, साधना/ विष्णु प्रसाद सोनी ,शकुन/ मुरारी सोनी,शोभा सोनी, सुमन, अंजू सोनी की उपस्थिति प्रशंसनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें