Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: करेली में नगर गौरव दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ नगर गौरव दिवस एक दिसम्बर को

Aditi News Team

Wed, Nov 30, 2022
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार करेली में नगर गौरव दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 30 नवम्बर को दीनदयाल सभागार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर और निरंजन चौक पर क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। नगर गौरव दिवस के पहले दिन के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, विधायक श्री जालम सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाज के सभी वर्ग, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। नगर गौरव दिवस के पहले दिन करेली में सुबह रामधुन प्रभात फेरी निकली गई। सार्वजनिक स्थानों पर साफ- सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। मुख्य मार्ग पर जगह- जगह रंगोली सजाई गई। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों ने गांधी संदेश यात्रा पर जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। करेली नगर गौरव दिवस का मुख्य समारोह एक दिसम्बर को करेली में नगर गौरव दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन गुरूवार एक दिसम्बर को किया जायेगा। इस दिन अपरान्ह 3.30 बजे चतुर्भुज सड़क नगर गौरव चौक का भूमिपूजन होगा। इसके बाद अपरान्ह 4 बजे से आयोजित मुख्य समारोह में इतिहास की झलक पत्रक का विमोचन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। तत्पश्चात स्नेह भोज का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक दिसम्बर 1933 को करेली आगमन के उपलक्ष्य में इस दिन को करेली नगर गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय नगर पालिका परिषद करेली द्वारा लिया गया है। अब प्रतिवर्ष करेली नगर गौरव दिवस मनाया जायेगा। एक दिसम्बर 1933 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी करेली आये थे और उन्होंने पुरानी गल्ला मंडी चौक स्थित कुएं पर बने मंच से जनसभा को संबोधित किया था। लगभग 9 दशक बाद यही ऐतिहासिक दिन करेली का गौरव दिवस मना। नगर पालिका परिषद करेली की अगुवाई में एक दिसम्बर 2022 को नगर गौरव दिवस की शुरूआत की जा रही है। प्रमुख व्यवसायिक नगरी करेली को जिले की संस्कृतिधानी और सियासी मरकज के रूप में जाना जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार का कहना है कि करेली का नागरिक होना हमारे लिए गौरव की बात है। नगर की रचना के लिए हमारा सर्वस्व समर्पित हो और सभी के अंदर यही भाव निहित होना चाहिये। सीएमओ नगर पालिका श्रीमती स्नेहा मिश्रा ने कहा है कि समृद्ध और सुंदर शहर की रचना के लिए नागरिकों का स्वच्छता के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। स्वच्छता किसी भी शहर की आत्मा है।  

Tags :

जरूरी खबरें