Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: करेली शहर में लंपी बीमारी का टीकाकरण कार्य सतत् जारी

Aditi News Team

Mon, Jul 10, 2023
रिपोर्टर -भागीरथ तिवारी, करेली करेली डाक्टर असगर खान उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग नरसिंहपुर के निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग करेली, द्वारा दल गठित कर पशु प्रजनन उपकेन्द्र आमगाव बड़ा एवं पशु औषधालय-रॉकई तथा करेली शहर में लंपी बीमारी का टीकाकरण कार्य सतत् जारी है। अभी तक में ग्राम आमगांव बड़ा में 198 पशुओं में टीकाकरण एवं ग्राम राकई में 197 पशुओं में टीकाकरण तथा करेली शहर के निराश्रित पशुओं में 100 पशुओं को टीका लगाया, जा चुके है। L.S.D. बीमारी से प्रभावित पशुओं का भी टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक इस बीमारी से कोई भी पशु की मृत्यु नहीं हुई है। टीकाकरण कार्य प्रगति पर है एवं पशु पालकों को L.S.D. बीमारी से बचाब तथा उपचार बाबत में भी सुझाव भी दिये जा रहे है।। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने कहा कि करेली शहर मे मूक पशु लंपी की बीमारी को देखते हुए पशु चिकित्सालय करेली के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में पहुंच का टीकाकरण किया जा रहा है l क्योंकि यह बीमारी संक्रामक बीमारी है l इस हेतु नगर पालिका करेली के द्वारा कॉउ कैचर से हाका गैंग लगाकर मूक पशुओं को एक स्थान पर एकत्रित किया जाना चाहिए पर नगरपालिका करेली के द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है l यदि इस बीमारी से ज्यादा पशु बीमार होते हैं तो इसकी जवाबदारी नगर पालिका करेली होगी l पशुपालक भी इस पर ध्यान दें l

Tags :

जरूरी खबरें