Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा,अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर शालाओं में हुए विविध आयोजन

Aditi News Team

Tue, Feb 22, 2022

गाडरवारा। गत दिवस अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार शालाओं में शिक्षको द्वारा बच्चों की मातृ भाषा मे कहानियां सुनाई गई। इसके अलावा शालाओं में पोस्टर निर्माण, वाद विवाद, रांगोली,पेंटिंग, निबंध लेखन, लोक गीतों व लोक कहानियों का प्रस्तुतिकरण , नाटक, एकांकी आदि का भी आयोजन किया गया जिनमे छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल निमावर में प्राचार्य अरुण तिवारी के मार्गदर्शन व माध्यमिक शिक्षक पवन राजोरिया ने छात्र छात्राओं के साथ ढोलक बजाते हुए बुंदेली गीत गाते हुए मातृ भाषा का महत्व बताया। ख़िरकाटोला साईंखेड़ा के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक रामस्वरूप बसेडिया व सुषमा तिवारी ने भी बच्चों को कहानियां व गीत सुनाये। चिरहकला की माध्यमिक शाला में बच्चों ने कहानियां प्रस्तुत की । मिढवानी की माध्यमिक शाला में छात्र छात्राओं ने ढोलक बजाते हुए भजन गाये। ग्राम भोरगढ़ की प्राथमिक शाला में बच्चों ने चित्रकला के जरिये आकर्षक चित्र बनाये। ग्राम उसराय की शासकीय प्राथमिक शाला में भी बच्चों ने लोक भजन एवं कहानी प्रस्तुत की। चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार , दहलबाड़ा , पनारी सहित अनेक ग्रामो की शालाओं में अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर आयोजन सम्पन्न हुए।

Tags :

जरूरी खबरें