Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,कन्यापूजन ,वृद्धसेवा के साथ प्रारंभ होगा असँख्य रुद्रीनिर्माण व रुद्राभिषेक मानवता व सेवा से ही धर्म फ़लीभूत होता है  बसेड़िया

Aditi News Team

Sat, Jul 30, 2022
कन्यापूजन ,वृद्धसेवा के साथ प्रारंभ होगा असँख्य रुद्रीनिर्माण व रुद्राभिषेक मानवता व सेवा से ही धर्म फ़लीभूत होता है  बसेड़िया विगत दिवस गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने असंख्य रुद्री निर्माण हेतु मृत्तिका का पूजन कर साथियों सहित मिट्टी संग्रहण किया  । आयोजन की जानकारी देते हुए बसेड़िया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार श्रावणमास में 7 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रतिदिन असंख्य रुद्रीनिर्माण व रुद्राभिषेक तथा सुंदरकांड का आयोजन माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में रखा गया ,जिसमे धर्म के साथ साथ कन्याओं का पूजन ,सम्मान , वृद्धजनों का सम्मान, मेधावी छात्राओं का सम्मान, वैदिक कर्मकांडी मन्दिर के पुजारियों व वरिष्ठ शास्त्रीजनो का सम्मान किया जायेगा ।प्रतिदिन रुद्रीनिर्माण व अभिषेक में आने वाले भक्तों की सुगर, वीपी, बजन, ब्लडग्रुप, आक्सीजन लेबल, मलेरिया आदि जांच निशुल्क की जावेगी । उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने बताया कि उपरोक्त आयोजन विगत 7 वर्षों से अनवरत चल रहा है ।,जिसमे धर्म के साथ मानवता व पीड़ित मानवसेवा कर मानवता व परोपकार ही सर्वोपरि धर्म है ,इसका सन्देश दिया जाता है । उपरोक्त आयोजन की बैठक में पं नारायण प्रसाद दुबे,पं ओमप्रकाश दुबे, कीर्ति विश्वकर्मा, आरती कहार, आरती ठाकुर, गीता अहिरवार, मनोज शर्मा , वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल, सुरेंद्र गोहल,सतपाल राजपूत, कुलदीप ढिमोले, धर्मेंद्र भार्गव , सुधीर बोहरे, अनुज शर्मा, मोहनीश रूसिया, अमित चौबे,संजय शुक्ला, कपिल शास्त्री , अमित पाराशर, आशीष पाराशर,देवेंद्र पाराशर, प्रशांत दुबे, अजय कुमार सोनी,मोहित कोरी, भालू ठाकुर,हेमंत उइके, अजय , दीपक कहार, प्रिंन्स बसेड़िया ,तनुश्री बसेड़िया आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । उपरोक्त आयोजन पं नारायण प्रसाद दुबे, पूज्य गुरुदेव पं भगवत प्रसाद शास्त्री ,पं ओमप्रकाश दुबे ,पं कपिल शास्त्री इंदौर, कथावाचक ब्रजेश शास्त्री मंडीदीप के सानिध्य में चल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें