Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: गाडरवारा,कम खर्च पर मरीजों को उपलब्ध होगी एम्बुलेंस। 

Aditi News Team

Thu, Jun 2, 2022
कम खर्च पर मरीजों को उपलब्ध होगी एम्बुलेंस गाडरवारा। विगत दिवस आयोजित शासकीय अस्पताल में अनुविभागीय राजस्व आधकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एम्बुलेंस वाहनों की दरों के संदर्भ में हुई परिचर्चा के तारतम्य में समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की प्रेरणा से शासकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए आपातकालीन स्थिति में श्री साईं एम्बुलेंस सर्विस द्वारा सिर्फ ईंधन,डायवर एवं मेनटिनेंस खर्च पर अपनी सेवाएं देने में सहमति दर्ज कराई। इसी तारतम्य में उक्त पहल का शुभारंभ पूर्व मानव अधिकार आयोग मित्र कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,रोगी कल्याण समिति सदस्य श्रीमती बसंती पालीवाल,अजेंद्र सिंह राठौर,अरुण बड़कुर,श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति संस्थापक आशीष राय की उपस्थिति में एम्बुलेंस वाहन की पूजा अर्चना कर किया गया। साथ ही श्री साईं एम्बुलेंस सर्विस संचालक प्रकाश जाटव की इस पहल हेतु साईं उदी एवं पुष्पगुच्छ से अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें