Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

: गाडरवारा,डीईओ ने किया छात्रावास का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Mar 1, 2022

गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने बीईओ प्रतापनारायण की निरीक्षण टीम के साथ क्षेत्रीय दौरे के तहत ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने छात्रावास में छात्राओं से बातचीत करके उन्हें मिल रहे भोजन, नाश्ते रहने एवं पढ़ाई सबंधी जुड़ी जानकारी ली। छात्राओ द्वारा बताई गई भोजन सहित अन्य जानकारी से डीईओ सहित टीम में शामिल सदस्य हैरान रह गए एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं से असन्तुष्ट दिखे । निरीक्षण के समय उन्हें रिकार्ड में सहायक वार्डन से सिर्फ एक रजिस्टर वो भी खराब हालत में मिला। उन्होंने छात्राओं से कहा की परीक्षाएं निकट है सभी छात्राएँ मन लगाकर पढ़ाई कर्रें। निरीक्षण से लौटकर डीईओ श्रीमती विल्सन ने बताया कि छात्राओं से हुई बातचीत में छात्रावास की अव्यस्थायें उजागर हुई है। इस संबंध में जल्द जिले के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ बीईओ प्रतापनारायण, सतीश शर्मा, अर्पणा ब्राउन , धनीराम मेहरा एवं प्रवीण यादव आदि भी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें