Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: गाडरवारा,दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्ग शिक्षक के घर जाकर भेंट की दीवाली सामग्री

Aditi News Team

Wed, Nov 3, 2021

गाडरवारा। बीते बुधवार को रूप चतुर्दशी के दिन स्थानीय माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए ग्राम साँगई में उनकी पदस्थ संस्था एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के दिव्यांग बच्चों एवं निःशुल्क शिक्षा देने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे के घर जाकर उन्हें दीवाली की मिठाई एवं पटाखे भेंट किये। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों के परिजनों एवं शिक्षक श्री खरे से कहा की दीवाली पर्व आप सभी खुशी एवं उल्लास से मनाएं। विदित हो की शिक्षक श्री पटैल हमेशा सांगई में शिक्षकीय दायित्व के अलावा समाज सेवा से जुड़े कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका का निर्वाहन भी करते रहते है। इस अवसर पर उनके साथ शाला प्रबंधन समिति अध्य्क्ष लेखराम केवट, विष्णुस्वरुप खरे, चंद्रभान केवट , चंदन केवट के अलावा दिव्यांग बच्चे अभिषेक केवट, अरुण केवट, अनीता केवट एवं अनिकेत केवट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें