Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा,दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाने में अभिभावकों की अहम भूमिका-- पटैल

Aditi News Team

Sun, Jan 30, 2022

गाडरवारा। दिव्यांग छात्र छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। उनके आत्मविश्वास को बढ़ाकर ही उनकी पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण तैयार किया जा सकता है। इस कार्य मे दिव्यांग छात्र छात्राओं के अभिभावक अहम भूमिका निभा सकते है। उपरोक्त विचार चीचली बीआरसी डी के पटैल ने बीआरसी कार्यालय चीचली में गत दिवस आयोजित शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के अभिभावको के एकदिनी प्रशिक्षण में व्यक्त किये। प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर अतिथियों ने किया। तदोपरांत अभिभावकों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई । प्रशिक्षण में अभिभावकों को बीएसी अरुण दुबे, एमआरसी संजय सिंह , जनशिक्षक संजय सोनी एवं शिक्षक दीपक चौरसिया ने बताया की स्कुलो मे शिक्षक दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान तो देते ही है लेकिन अभिभावको की सहभागिता भी इसमे बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें