Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: गाडरवारा,नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन द्वारा मीडिया से दूरी बनाने पर पत्रकारों में रोष व्याप्त

Aditi News Team

Mon, May 16, 2022
गाडरवारा l नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन द्वारा मीडिया से दूरी बनाने पर पत्रकारों में रोष व्याप्त है पत्रकारों द्वारा प्रशासन की कार्यप्रणाली का विरोध किया जा रहा है नगर गौरव दिवस मनाने के लिए प्रशासन ने जो भी बैठक आयोजित की उन बैठकों में भी प्रशासन ने पत्रकारों को बुलाना मुनासिब नहीं समझा lगौरव दिवस के आयोजन में पत्रकारों की उपेक्षा को लेकर नगर पत्रकार संघ ने शनिवार की दोपहर में वरिष्ठ पत्रकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव की प्रिंटिंग प्रेस परिसर में एक बैठक का आयोजन कर स्थानीय प्रशासन की हठधर्मिता का विरोध करते हुए निर्णय लिया कि प्रशासन ने जिस प्रकार मीडिया की उपेक्षा की है ,उसी प्रकार मीडिया भी प्रशासन की कार्यप्रणाली का विरोध कर गौरव दिवस कार्यक्रम का कवरेज नहीं करेगा l नगर पत्रकार संघ द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री को भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मीडिया के साथ जो भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है जिस प्रकार दूरियां बनाई जा रही है उसकी शिकायत की जा रही है।नगर गौरव दिवस नगर का कार्यक्रम है इस कार्यक्रम में सभी की सहभागिता होनी चाहिए थी लेकिन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी के चलते जो पत्रकारों की उपेक्षा की गई है उसका जवाब उन्हें गांधीवादी तरीके से दिया जाएगा lइस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव, शिवकुमार नीखरा, राजीव जैन, कमल सिंह ठाकुर, मुस्तान खान, लाल साहब कौरव, लखन पटेल, कपिल साहू, राजीव दुबे ,मनीष ममार, अब्दुल फिरोज खान, संदीप जैन, पवन प्रीतवानी, अरुण श्रीवास्तव ,अरविंद स्थापक, आलोक अग्रवाल, तरुण सेन आदि ने उपस्थित रहकर अपना विरोध दर्ज कराया l

Tags :

जरूरी खबरें