Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

: गाडरवारा,नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के साथ बैठक

Aditi News Team

Wed, Jan 25, 2023
नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के साथ बैठक गाडरवारा। म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्री एम 0 के 0 शर्मा के निर्देशन में एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष डॉ ० श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 11.02.2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक 25/01/2023 को सिविल न्यायालय गाडरवारा में न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरणों के निराकरण / राजीनामा के संबंध में सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों / अधिवक्तागणों एवं पक्षकार अधिवक्तागणों की प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया । अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में बताया गया कि इस नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन और लंबित प्रकरणों को समाहित करते हुये प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा से किया जायेगा । उक्त बैठक में श्री संजय वर्मा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश , श्री राजेश शर्मा , चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश एवं बीमा कंपनी के श्री राजेन्द्र अग्रवाल , श्री हरकिशन टुटेजा , श्री टी ० एस ० ठाकुर , श्री राहुल सिंह , श्री जगदीश पटैल , श्री नितिन साहू , श्री नवीन बुधौलिया , श्री संतोष विश्वकर्मा अधिवक्ता उपस्थित रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें