Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

: गाडरवारा,प्रमिला श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई 

Aditi News Team

Tue, May 31, 2022
प्रमिला श्रीवास्तव की सेवानिवृति पर विदाई गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव की शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिथियों एवं स्कूल स्टाफ द्वारा शॉल, श्रीफल ,उपहार एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर श्रीमती श्रीवास्तव को विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थापना, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति सामान्य प्रक्रिया है इससे सभी को गुजरना होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि प्रमिला श्रीवास्तव ने अपने शिक्षकीय दायित्व का निर्वाहन कुशलतापूर्वक किया। अब वह सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गई है आशा है अब उनका आगामी समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में व्यतीत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने कहा कि प्रमिला श्रीवास्तव एवं हम लोग स्कूली जीवन से साथ पढ़े है एवं संस्था में एकसाथ शिक्षक भी रहे है । उनके साथ कार्य करने में हमेशा अच्छा लगा है। विदाई कार्यक्रम को प्रमिला श्रीवास्तव ने भी संबोधित कर उनके सहयोग के प्रति सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को बीएसी संदीप स्थापक, उत्तम वर्मा, रामकुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती अर्चना दुबे ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर लाल आरसे, माधव सिंह रघुवंशी,मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, सतीश नाईक, संजय सोनी, इंद्रजीत ताराम, मधुसूदन पटैल , सुखराम रैकवार, श्वेता सेन,स्वाति ढिमोले सहित स्कूल स्टाफ़ के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें