Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: गाडरवारा,मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, Mar 26, 2022
बीटीआई एवं कन्या नवीन स्कुलो में छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओ में की सहभागिता गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई एवं कन्या नवीन स्कुलो में एसडीएम कार्यालय के आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों स्कुलो में क्विज, नारा लेखन , पोस्टर निर्माण , गीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या नवीन स्कूल में कन्या शाला व कन्या नवीन की 32 छात्राओं ने सहभागिता की। बीटीआई स्कूल में भी अनेक छात्रो ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिता के आयोजन अवसर पर एसडीएम सृष्टि जयंत देशमुख ने भी दोनों स्कुलो में जाकर प्रतियोगिताओं के आयोजन का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिये। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, अर्चना दुबे, ज्योत्सना दुबे, इंद्रजीत ताराम , निर्मला पाराशर , के के राजोरिया, मनमोहन शर्मा, विनय शंकर शर्मा सहित एसडीएम कार्यालय से भी कर्मचारी मौजूद रहे। 26 मार्च को स्थानीय टीवीएन एवं एनपीएस स्कुलो में शहर की समस्त निजी संस्थाओं एवं 27 मार्च को शहर के शासकीय पीजी कालेज में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु उक्त प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

Tags :

जरूरी खबरें