Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा,मिढवानी में शिक्षको की संगोष्ठी आयोजित

Aditi News Team

Sun, Feb 6, 2022

गाडरवारा। गत दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर ग्राम मिढवानी (देवरी) की शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षक शेख जाफर खान द्वारा निर्मित किए गए माँ सरस्वती के नवनिर्मित मंदिर में पूजन एवं हवन के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा अतिथियो की उपस्थिति में स्थापित की गई। इस अवसर पर आयोजित भंडारे उपरांत राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षको की संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों की जानकारी सभी शिक्षको को होना चाहिए। प्राचार्य राजेश बरसैयां ने कहा की शिक्षा नीति का अध्ययन हमे करते हुए इसके क्रियान्वयन हेतु हमे आगामी समय मे अच्छी मेहनत करनी होगी। प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा की शिक्षक साथी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पालन में भी सभी शिक्षक अच्छा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर शिक्षक वेणीशंकर पटैल , योगेन्द्र झारिया,भानु राजपूत, पवन राजोरिया एवं स्थानीय छात्रा ने भी शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी का संचालन माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मोहन मुरारी दुबे, विजेंद्र कौरव, रामनारायण उपाध्याय,चंद्रकांत साहू, बीएसी मनीराम मेहरा, विनोद दुबे, मधुसूदन पटैल, के के दुबे, प्रशान्त पटैल,सिराज अहमद सिद्दिकी, योगेन्द्र सिलावट,सुरेन्द पटेल, भानु राजपूत, पोहुप सिंह पटैल, सुरेश श्रीवास, ब्रजेश श्रीवास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें