Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: गाडरवारा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक कौंडिया में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Fri, Dec 24, 2021

गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडिया में माहवारी जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमरीका में शोधकर्ता के तौर पर कार्य कर चुकी एवं सुकर्मा फाउंडेशन की संचालक सुश्री माया विश्वकर्मा ने कैरियर मार्गदर्शन एवं माहवारी के संबंध में बहुउपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने विज्ञान एवम समाजसेवा कार्य से संबंधित क्षेत्र में छात्रों को रोजगार के अवसर की उपलब्धता से अवगत कराया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उन्होंने छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यक्रम से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की जिसमें माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन शिक्षक राजेश कोरी तथा आभार प्रदर्शन नरेंद्र नामदेव ने किया। द्वितीय सत्र का संचालन श्रीमती अनामिका शर्मा तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती क्रांतिवाला श्रीवास्तव ने किया।।कार्यक्रम में प्राचार्य मिलन जारोलिया, प्रधान पाठक श्रीमती मधुमति चौहान, दर्शन जाटव, प्रसन्न कौरव सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति एवम सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें