Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

: गाडरवारा,शिशु मंदिर संचालन समिति के चुनाव सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jan 23, 2023
शिशु मंदिर संचालन समिति के चुनाव सम्पन्न गाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा की संचालन समिति श्री सरस्वती शिक्षा प्रतिष्ठान के त्रिवार्षिक चुनाव सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों विष्णुकांत एंव राघवेन्द्र शुक्ला व संस्था अध्यक्ष नरेश पाठक पूर्व विधायक की सभापति के की देखरेख में सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए ।जिसमें देवकिशन सोनी मुन्ना भैय्या अध्यक्ष, गोपाल मालपानी उपाध्यक्ष, मुरली मालानी सचिव, नरेंद्र राय सहसचिव, ओमप्रकाश काबरा कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी में संतोष शर्मा, सुरेश ममार, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुप जैन, अशोक मोलासरिया, अजय जैन चुने गए । सभा की सहमति से समिति के अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों नरेश पाठक पूर्व विधायक निर्वतमान अध्यक्ष,सुरेश राठी, घनश्याम राजपूत, अशोक लूनावत, जगदीश पालीवाल, राजेश जैन शरद मोलासरिया, व श्रीमती शशि नगीन कोचर को संरक्षक मंडल के सदस्य सर्व सम्मति से बनाया गया । निर्वाचन उपरांत अवकाश ले रहे अध्यक्ष पाठक जी ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विध्दालय के सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से सभी सदस्यों को अपना तन मन धन से समर्पित योगदान सहयोग करने का आग्रह किया गया । सचिव देवकिशन सोनी ने अपने सचिवीय कार्य काल में जिम्मेदारी के निर्वहन में सभी के यथायोग्य सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए त्रुटि के लिए क्षमा चाही गई ।अंत में समिति के समर्पित और चिंता करने वाले संतोष शर्मा कोषाध्यक्ष दूध डेरी वालो की माताजी श्रीमती भागवतीदेवी शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए । सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित समिति को बधाईयाँ और सहयोग बनाए रखने के लिए आश्वस्त किया ।परिषद पदाधिकारियों ने स्थानीय समिति की सराहना की ।

Tags :

जरूरी खबरें