Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा,सत्संग से जीवन मे आता है सुधार--दीपेश्वरी

Aditi News Team

Sat, Feb 12, 2022

गाडरवारा। क्षेत्र के समीपी नर्मदा तट कोठिया घाट में 25 वे 27 कुंडीय श्रीराम मानस यज्ञ का आयोजन सतत रूप से जारी है। गत दिवस प्रवचन में बाल विदुषी दीपेश्वरी तिवारी ने श्री रामचरितमानस की कथा के द्वितीय दिन में कहा कि सत्संग से व्यक्ति सुधार जाता है। उन्होंने सती चरित्र की पावन कथा को श्रवण पान कराया एवं सत्संग की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा की सत्संग से जीवन मे सुधार आता हैं । सत्संग जीवन में सबसे ज्यादा जरुरी है। जब संत दर्शन होते हैं तब भगवंत के दर्शन मिलते हैं । विदित हो की यज्ञ में प्रतिदिन सुबह हवन ,पूजन, शाम को आरती एवं दोपहर को प्रवचन होते है। प्रतिदिन अनेक क्षेत्रीय श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुँचकर धर्म लाभ ले रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें