Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: गाडरवारा,सिविल कोर्ट गाडरवारा में ई - सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया

Aditi News Team

Tue, Feb 22, 2022

गाडरवारा।सिविल कोर्ट न्यायालय परिसर गाडरवारा में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री एम ० के ० शर्मा जी के द्वारा न्यायालय परिसर गाडरवारा में आज दिनांक को ई - सेवा केन्द्र का लोकार्पण किया गया । ई - सेवा केन्द्र के द्वारा अब प्रकरणों की स्थिति , सुनवाई अगली तिथि एवं अन्य वितरण के संबंध में पूछताछ , प्रमाणित प्रतियों एवं ऐसी अन्य फाईलिंग के लिये आनलाईन आवेदन को सुगम बनाना , साफ्टवेयर के माध्यम से याचिकाओं की ई - फाईलिंग को सुगम बनाना , ई - स्टाम्प पेपर / ई - भुगतान / ई - न्यायालय शुल्क की ऑनलाईन कय में सहायता एड्राइड एवं IOS आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ई - कोर्ट तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मोबाईल ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रचार एवं सहायता करना जेल में बंद संबंधियों से भेंट के लिए ई - मुलाकात अपॉइन्टमेंट बुक करने को सुगम बनाना , किसी विशेष न्यायालय के स्थान उसकी काज लिस्ट एवं मामले को सुनवाई के लिए लिया गया है या नहीं के संबंध में प्रश्नों का संचालन करना , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति एवं उत्तम न्यायालय विधिक सेवा समिति से निःशुल्क विधिक सेवा का लाभ उठाने के लिये लोगों का मार्गदर्शन करना , विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय से सुनवाई की व्यवस्था एवं आयोजन करने की पद्धति की व्याख्या करना , ई - मेल व्हाटएप अथवा किसी अन्य उपलब्ध साधन के माध्यम से न्यायिक आदेशों / निर्णयों की सॉपटकापी प्रदान करना , ई - कोर्ट परियोजना के अंतर्गत डिजिटल उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में अन्य सभी प्रश्न एवं सहायता आदि का संचालन आसानी से किया जा सकेगा । उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ गाडरवारा के अध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा व समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , नरसिंहपुर से श्री संजय गुप्ता , एवं न्यायाधीशगण की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें